Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: PM श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति की पहली बैठक संपन्न, आगामी तैयारियों पर बनी रणनीति

Giridih:पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय, पचंबा में बुधवार को नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की पहली बैठक समिति की अध्यक्ष सोनी...

PM

Giridih:पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय, पचंबा में बुधवार को नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की पहली बैठक समिति की अध्यक्ष सोनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही. बैठक का संचालन प्रधानाध्यापक सह सचिव अशोक कुमार मिश्रा ने किया.

हर संभव सहयोग

बैठक की शुरुआत नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संयोजिका का विद्यालय परिवार, बाल संसद और शिक्षकों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई. इसके बाद विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. प्रधानाध्यापक सह सचिव अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बैठक में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, नामांकन एवं आच्छादन, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता, विद्यालय के भावी विकास की कार्ययोजना तथा शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. समिति के सदस्यों ने विद्यालय में अब तक हुए शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर विशेष रूप से चर्चा

बैठक में आगामी 80 वां स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई. निर्णय लिया गया कि विद्यालय क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा ध्वजारोहण के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में अध्यक्ष सोनी देवी, उपाध्यक्ष रेशमी देवी, संयोजिका काजल देवी, शिक्षक प्रतिनिधि तनु प्रिया एवं स्वीटी कुमारी सहित इंदू देवी, सुशीला देवी, सारिका देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, रूबी देवी, प्रियांशु देवी, राखी देवी, पूजा देवी, शिल्पा देवी, रानी देवी, प्रतिभा देवी तथा अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के अंत में विद्यालय को शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

AlsoRead:रांची: भूमि पूजन के साथ चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने किया दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *