Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

World’s Tallest Cricketer: क्या आप जानते हैं दुनिया और भारत का सबसे लंबा क्रिकेटर कौन है?

Newswave Desk: क्रिकेट में लंबे कद के गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल (बाउंस) मिलने का फायदा मिलता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए उन्हें...

Tallest Cricketer
World's Tallest Cricketer: Do you know who the tallest cricketer in the world (AI IMAGE)

Newswave Desk: क्रिकेट में लंबे कद के गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल (बाउंस) मिलने का फायदा मिलता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना मुश्किल हो जाता है. भारत में लंबे कद के गेंदबाजों की बात करें तो इशांत शर्मा और गुरनूर बरार का नाम सामने आता है. लेकिन दुनिया के सबसे लंबे क्रिकेटरों की टॉप-3 लिस्ट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है. इस सूची में पाकिस्तान के एक तेज गेंदबाज पहले स्थान पर हैं.

दुनिया के टॉप-3 सबसे लंबे क्रिकेटर

इस सूची में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज जोएल गार्नर हैं, जिनकी लंबाई 6 फीट 8 इंच (203 सेमी) है. दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन हैं, जिनकी लंबाई 6 फीट 10 इंच (208 सेमी) है. जानसेन फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ IPL में भी खेलते हैं.

दुनिया का सबसे लंबा क्रिकेटर कौन?

दुनिया के सबसे लंबे क्रिकेटर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान हैं. उनकी लंबाई 7 फीट 1 इंच (216 सेमी) है और वह 7 फीट से ज्यादा लंबे इकलौते इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं. इरफान ने पाकिस्तान के लिए 4 टेस्ट, 60 वनडे और 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

भारत का सबसे लंबा क्रिकेटर कौन है?

कई लोगों को लगता है कि इशांत शर्मा भारत के सबसे लंबे क्रिकेटर हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. भारत के सबसे लंबे क्रिकेटर पूर्व तेज गेंदबाज पंकज सिंह हैं. उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला था. हालांकि उनका इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 117 फर्स्ट क्लास मैच खेले.

ALSO READ: CM थलपति विजय का पहला बजट, दुल्हनों को सोना, छात्रों के लिए बड़े ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *