Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: रेलवे IG माईकल एस राज ने GRP थाना का किया औचक निरीक्षण

Bokaro: राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक माईकल एस राज ने बुधवार को जीआरपी बोकारो थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के लिए...

Bokaro: Railway IG Michael S Raj conducted surprise inspection of GRP police station.

Bokaro: राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक माईकल एस राज ने बुधवार को जीआरपी बोकारो थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के लिए पहुंचे आईजी माईकल एस राज को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अभिनंदन किया गया. इस दौरान रेल पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार, रेल पुलिस उपधीक्षक मनीष कुमार सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी अमरेंद्र कोटवाल, आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखान सहित पंजी आदि की जांच की.

रेलवे द्वारा GRP थाना के लिए निर्मित भवन में कई कमियां 

आईजी माईकल एस राज ने कहा कि बोकारो जीआरपी थाना में प्रकार के संसाधनों की कमी है. भवन भी जर्जर है, रेलवे द्वारा थाना के लिए नया भवन निर्माण किया गया है. उसमें कुछ कमियां हैं, जिस संबंध में रेलवे के उच्चाधिकारियों से बात कर उन कमियों को पूरी करने का प्रयास किया जाएगा. पेट्रोलियम के लिए वाहन की कमी – उन्होंने कहा कि बोकारो में ही नहीं लगभग सभी जीआरपी थाना में पेट्रोलियम गाड़ी की सुविधा की कमी है. इस सब चीजों को लेकर आगे कमी को पूरा किया जाएगा.

ALSO READ : बोकारो: सनकी युवक ने की कुल्हाड़ी से दंपती और बहू की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *