Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : पुलिस में एक देसी कट्टा व चोरी किए गए बाइक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

palamu : पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन सफाई के तहत विशेष...

palamu : पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन सफाई के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो आरोपियों को लोडेड देशी कट्टा और चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम साहद स्थित एक नवनिर्मित मकान में कुछ युवकों के जमा होकर नशापान करने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही दो युवक फरार हो गए, जबकि राहुल कुमार भुईयां और प्रिंस कुमार को पुलिस ने मौके से धर दबोचा. स्थल से एक बिना नंबर प्लेट की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई, जो डालटनगंज से चोरी की गई थी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें हथियार के साथ उनकी तस्वीरें पाई गईं. कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read : गुमला में DDC का ग्राउंड एक्शन, आयुष्मान भवनों की जांच से लेकर छात्राओं से संवाद तक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *