Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: न OTP आया, न कोई कॉल… फिर भी साफ हो गए 45 हजार रुपये, IPPB खाताधारक को साइबर ठगों का झटका

Hazaribagh: जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने टाटीझरिया निवासी मुकेश कुमार गुप्ता...

Hazaribagh

Hazaribagh:  जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने टाटीझरिया निवासी मुकेश कुमार गुप्ता के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 45,398.64 रुपये की अवैध निकासी कर ली. पीड़ित ने मामले की शिकायत हजारीबाग साइबर थाना में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में निकाली गई रकम

पीड़ित के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की है. अचानक उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये कटने के कई संदेश आने लगे. जब उन्होंने खाते की जांच की तो पता चला कि साइबर अपराधियों ने पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम निकाल ली. इन ट्रांजेक्शन में 10,000 रुपये, 9,999.80 रुपये, 9,999.28 रुपये, 10,000 रुपये और 5,399.56 रुपये शामिल हैं. इस तरह कुल 45,398.64 रुपये खाते से गायब हो गए.

साइबर पोर्टल पर शिकायत के बाद थाने पहुंचे पीड़ित

खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिलते ही मुकेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद उन्होंने हजारीबाग साइबर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया. उन्होंने पुलिस से अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, दोषियों की गिरफ्तारी और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है.

तकनीकी जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस

शिकायत मिलने के बाद हजारीबाग साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ट्रांजेक्शन डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और अन्य जानकारी जुटाकर साइबर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

ALSO READ: पलामू : पुलिस में एक देसी कट्टा व चोरी किए गए बाइक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *