pakud : पाकुड़ में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को SDPO कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता SDPO कुमार गौरव ने की. बैठक में अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तरह सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया.
SDPO ने छापेमारी अभियान तेज करने को कहा
SDPO ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए कहा कि पोक्सो एक्ट के आरोपियों, SC-ST मामलों के आरोपियों, दागी अपराधियों और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान तेज किया जाए. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी लाना आवश्यक है. बैठक में नशामुक्ति अभियान की भी समीक्षा की गई. SDPO ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है और आगे भी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. मौके पर नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता, मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता समेत अन्य थाना प्रभारी मौजूद थे.

Also Read : पलामू : पुलिस में एक देसी कट्टा व चोरी किए गए बाइक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


