Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का हमला, राहुल गांधी से पूछा- युवाओं से मिलने कब आएंगे?

न्यूज़ वेव डेस्क Ranchi: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब राजनीतिक...

न्यूज़ वेव डेस्क

Ranchi: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि वे झारखंड के छात्रों से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए राज्य का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं.

झारखंड के छात्र भी उतने ही महत्वपूर्ण

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने बुधवार को कहा कि झारखंड के छात्र भी देश के अन्य राज्यों के छात्रों जितने ही महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के युवा अपने अधिकारों और मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में राष्ट्रीय नेताओं को उनसे भी संवाद करना चाहिए. पात्रा के अनुसार यदि राहुल गांधी वास्तव में युवाओं की आवाज उठाना चाहते हैं, तो उन्हें सभी राज्यों के छात्रों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए.

युवाओं के साथ अन्याय का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व इस मुद्दे पर मुखर नहीं दिख रहा. पात्रा ने कहा कि छात्रों के सवालों पर चयनात्मक राजनीति नहीं होनी चाहिए और किसी भी राज्य के युवाओं की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए.

राहुल गांधी से सीधा सवाल

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी से सीधा सवाल करते हुए कहा कि यदि वे छात्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं, तो झारखंड आकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करें और उनकी पीड़ा समझें. उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दों पर राजनीतिक दलों को एक समान दृष्टिकोण अपनाना चाहिए.

राहुल गांधी ने क्या कहा था

इधर, राहुल गांधी ने हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के बाद कहा था कि ये युवा केवल अपने निजी हितों के लिए नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था और भारत के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं का समर्थन करना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है. राहुल गांधी ने प्रदर्शन में शामिल युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि हजारों छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था और पारदर्शी तंत्र की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और उनका उद्देश्य व्यवस्था में सुधार लाना है.

छात्र आंदोलन पर बढ़ी राजनीतिक टकराव

झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. एक ओर विपक्ष सरकार पर भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी के आरोप लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा के बीच छात्रों के मुद्दे को लेकर सीधी राजनीतिक टकराव की स्थिति बनती दिख रही है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक गरमा सकता है.
ALSO READ: छात्र आंदोलन पर विपक्ष का आर-पार का मूड: विधानसभा सत्र में सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी भाजपा, NDA विधायक दल की बैठक में विपक्ष ने तय किए तीखे तेवर

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *