Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में बनेंगे 135 नए शौचालय, 362 यूरिनल भी लगेंगे; सरकार ने दिए 43.25 करोड़

Ranchi: रांची शहर में लोगों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के...

स्वच्छता सुविधाओं को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक
स्वच्छता सुविधाओं को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक

Ranchi: रांची शहर में लोगों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत राज्य सरकार ने रांची नगर निगम को 43.25 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इस राशि से शहर के अलग-अलग हिस्सों में नए सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों के साथ यूरिनल भी बनाए जाएंगे.

43.25 करोड़ से विकसित होंगी नई स्वच्छता सुविधाएं

बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने संभावित स्थानों का चयन, निर्माण की रूपरेखा और तय समय में काम पूरा करने को लेकर चर्चा की.

योजना के तहत 250 व्यक्तिगत शौचालय, 50 सामुदायिक शौचालय, 65 सार्वजनिक शौचालय, 20 एस्पिरेशनल टॉयलेट और 362 यूरिनल बनाए जाएंगे. इन सभी परियोजनाओं पर कुल 43.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

15 अगस्त तक स्थल चयन और डिजाइन तैयार करने के निर्देश

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन स्थानों का चयन हो चुका है, वहां जल्द से जल्द डिजाइन, टेंडर और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाए. उन्होंने 15 अगस्त तक सभी प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण और डिजाइन तैयार करने के भी निर्देश दिए.

ALSO READ: छात्र आंदोलन पर विपक्ष का आर-पार का मूड: विधानसभा सत्र में सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी भाजपा, NDA विधायक दल की बैठक में विपक्ष ने तय किए तीखे तेवर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *