Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

– जंगली इलाका होने के कारण चार थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची थी. Palamu : जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के...

weapon
Palamu: Uncle kills nephew with a sharp-edged weapon; accused arrested.

– जंगली इलाका होने के कारण चार थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची थी.

Palamu : जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा कला पंचायत के लकड़ही टोला में आपसी विवाद में चाचा प्रभु रजवार ने सगे 25 वर्षीय भतीजा चदीका रजवार को धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना वुधवार की रात्रि की बतायी जाती है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार चदीका रजवार को चाचा प्रभू रजवार से विवाद हो गया. प्रभू रजवार ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से हमला कर निर्मल तरीके से हत्या कर दी. सूचना मिलने के बाद उंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सुदूरवर्ती इलाका होने के कारण रेहला थाना, विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे, पांडू थाना प्रभारी विगेश राय के अलावा वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. बताया जाता की घटना के बाद आरोपी प्रभु रजवार घर को अंदर से बंद कर लिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभू रजवार को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद कोहराम मच गया. पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही. हत्या की वजह और घटना के सभी बिदुओं पर पुलिस जांच कर रही है.

ALSO READ: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र आज से शुरू, JPSC-JSSC मुद्दे पर गरमाएगा सदन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *