News Wave Desk: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने Meta पर आरोप लगाया है, कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है. पूर्व CM ने मेटा पर निशाना साधते हुए अपने एक्स (X) अकाउंट पर लिखा है कि “PM मोदी के आगे इतना मत झुको.” बता दें, पिछले कुछ समय से अरविंद केजरीवाल E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने PM आवास तक मार्च भी किया था और इस मुद्दे को जनता से जुड़ा बड़ा सवाल बताया था.

एक्स पर शेयर की तस्वीरें
अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पूर्व सीएम ने तस्वीरें भी शेयर की हैं. तस्वीरों के साथ उन्होंने Meta को टैग करते हुए लिखा है, कि “आपने मेरा इनस्तग्राम अकाउंट क्यों बंद किया है? आपके भारतीय कार्यालय में पूछताछ से पता चला कि मेरा अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है और भारत में अनुपलब्ध है. आखिर क्यों? आपके कार्यालय में कोई भी मुझे इसका कारण नहीं बता रहा है. कोई भी यह सुझाव नहीं दे रहा है कि प्रतिबंध कैसे हटाया जा सकता है. इसे लेकर लिखे गए सभी ईमेल का केवल औपचारिक स्वीकृति के अलावा कोई जवाब नहीं मिला है. यह बहुत ही खराब सेवा है. हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना मत झुकिए, वरना वे आपको भारत में केवल अपना अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे.”

Hi @Meta @metaindia
Why have you restricted my account? Verbal enquiries at your India office revealed that my account has been restricted in India and is unavailable in India. Why? Noone in your office is giving any reasons. Noone is suggesting how restrictions can be removed.… pic.twitter.com/4JThAqFMon
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 6, 2026
E20 पेट्रोल को लेकर उठा रहे सवाल
इससे पहले बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल द्वारा आरोप लगाया था, कि केंद्र सरकार की तरफ से सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) पर दबाव डालकर उस रिपोर्ट को वापस लेने के लिए मजबूर किया गया है, जो 28 जुलाई को सरकार को सौंपी गई थी. इस रिपोर्ट में E20 फ्यूल में क्लोराइड और नमी की अधिक मात्रा को गाड़ियों के लिए संभावित रूप से नुकसानदेह बताया गया था. साथ ही केजरीवाल ने यह भी दावा किया, कि SIAM की यह रिपोर्ट व्यापक तकनीकी अध्ययन और शोध के आधार पर तैयार की गई थी. हालांकि उनके आरोपों पर केंद्र सरकार और सियाम की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

100 लोगों के साथ पीएम आवास मार्च किया
हाल ही में, अरविंद केजरीवाल E20 फ्यूल के खिलाफ 100 लोगों के साथ PM आवास की ओर मार्च निकाला था. हालांकि, दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें फिरोजशाह मार्ग पर ही रोक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने आंदोलन जारी रखने की बात कही थी. इस दौरान उन्होंने लोगों से E20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन में जुडने के लिए अपील भी की थी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, अगले 3 दिन राहत नहीं

