Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कैंप में मची अफरा-तफरी

चतरा: जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या...

चतरा: जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. मंगलवार देर रात हुई इस घटना के बाद सुरक्षा महकमे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. यह घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिला पिकेट की है. मंगलवार रात जब पूरा कैंप अपनी ड्यूटी और विश्राम में व्यस्त था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. साथी जवान जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक जवान लहूलुहान होकर गिर चुका था. बताया जा रहा है कि जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. मृतक जवान की पहचान प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है. वह एसएसबी की 35वीं बटालियन में तैनात थे और मूल रूप से झारखंड के ही देवघर जिले के रहने वाले थे.
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी के कमांडेंट मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद अन्य जवानों से पूछताछ की. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर प्रह्लाद सिंह ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है. जवान के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, उनके पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. घटनास्थल से जवान की सर्विस राइफल को भी कब्जे में लिया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *