NewsWave Desk: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोगों की भी जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार
जानकारी के अनुसार, सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान पूंछ थाना क्षेत्र में उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

तीन की मौत, तीन घायल
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के अनुसार, हादसे में अबान अहमद और उनके साथी सोनू समेत तीन लोगों की मौत हुई है. वहीं मोहम्मद जैद, उमर सहित तीन अन्य घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और कार की रफ्तार समेत पूरे मामले की जांच कर रही है.

