Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

स्व. राकेश कुमार महेन्द्रू की जयंती पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

Ranchi: विनेक्स क्लब दुर्गा पूजा के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी स्व. राकेश कुमार महेन्द्रू (उर्फ बिल्लू बाबू) की जयंती के अवसर पर...

Bariyatu

Ranchi: विनेक्स क्लब दुर्गा पूजा के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी स्व. राकेश कुमार महेन्द्रू (उर्फ बिल्लू बाबू) की जयंती के अवसर पर आज बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, बिल्लू बाबू चौक, रांची में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए स्व. बिल्लू बाबू द्वारा समाजसेवा, जनकल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण नमन किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श और सेवा भाव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे.

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर जितेंद्र महेन्द्रू, चंद्रशेखर प्रसाद, युवराज पासवान, सुनील सिंह, रंजना जायसवाल, राणा रणधीर महेन्द्रू, कुलदीप महेन्द्रू, संतोष सिन्हा, संजीव मिश्रा, नारद जी, निर्भय श्रीवास्तव, शौर्य महेन्द्रू, राहुल सिंह, उषा चौधरी, दिव्या महेन्द्रू, सृष्टि महेन्द्रू, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, पल्लू, उज्जवल राज, बृजेश, आर्यन सहित अनेक गणमान्य नागरिक, क्लब के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में विनेक्स क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC विवाद पर बंधु तिर्की की पहल, CM को सौंपे 21 सूत्रीय सुधार सुझाव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *