Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSC विवाद पर बंधु तिर्की की पहल, CM को सौंपे 21 सूत्रीय सुधार सुझाव

Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने आज मुख्यमंत्री...

Bandhu Tirkey
Bandhu Tirkey takes initiative on the JPSC-JSSC dispute

Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार के लिए 21 सूत्रीय सुझावों वाला ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा. मुलाकात के बाद बंधु तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से ले रही है। उनका मानना है कि यदि इन सुझावों पर अमल किया जाता है तो भर्ती प्रक्रिया में सकारात्मक बदलाव आएगा और युवाओं का भरोसा मजबूत होगा. उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों से सरकार के साथ सार्थक बातचीत करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों के हित में खड़ी है और मुख्यमंत्री भी इस पूरे मामले पर संवेदनशील हैं.

JPSC आंदोलन के जरिए झारखंड की छवि को नुकसान- बंधु तिर्की

बंधु तिर्की ने यह भी आरोप लगाया कि JPSC आंदोलन के जरिए झारखंड की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के कई सकारात्मक मुद्दों पर राष्ट्रीय मीडिया ध्यान नहीं देती, लेकिन इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस राजनीतिक उम्मीद के साथ वे यह सब देख रहे हैं, वह कभी पूरी नहीं होगी.

ALSO READ: RIMS में आयुष्मान योजना से बची मरीज की जान, हाई रिस्क ओपन हार्ट सर्जरी रही सफल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *