Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जॉर्जिया में झारखंड की बेटी का दम, दो रजत पदक जीतने वाली अंजना महतो को सुदेश महतो ने किया सम्मानित

Ranchi: जॉर्जिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुसु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर दो रजत पदक जीतने वाली सिल्ली की खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो...

Anjana Mahato
अंजना महतो को सुदेश महतो ने किया सम्मानित

Ranchi: जॉर्जिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुसु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर दो रजत पदक जीतने वाली सिल्ली की खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो का गुरुवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सम्मान किया. बिरसा मुंडा वुसु केंद्र से जुड़ी अंजना भारतीय टीम का हिस्सा थीं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड का नाम रोशन किया. इस मौके पर सुदेश महतो ने अंजना को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है. उन्होंने अंजना के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.

प्रशिक्षकों और सुदेश महतो के सहयोग को दिया सफलता का श्रेय

सम्मान समारोह के दौरान अंजना कुमारी महतो ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों और सुदेश महतो के सहयोग को दिया. उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें लगातार प्रोत्साहन और सहयोग मिला, जिसकी बदौलत वह अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकीं. जॉर्जिया में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय वुसु प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण और 16 रजत पदक अपने नाम किए. उनमें अंजना कुमारी महतो के दो रजत पदक भी शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: चाईबासा : विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *