News Wave Desk: चाइनीज टेक कंपनी Redmi ने भारत में अपनी नई Note 17 सीरीज का पहला स्मार्टफोन Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है. इस नए Note 17 में कंपनी ने कई दमदार फीचर्स दिए हैं, जिसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और लेटेस्ट HyperOS 3 शामिल है. यह स्मार्टफोन Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple जैसे 3 स्टाइलिश कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. जानिए यहां इसकी और फीचर्स डिटेल्स.

Redmi Note 17 5G की कीमत
Redmi Note 17 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है. दोनों वेरिएंट्स की कीमत 27,999 रुपये और 30,999 रुपये रखी गई है. इस मॉडल की सेल 12 अगस्त से शुरू होगी. इच्छुक ग्राहक इसे Redmi के ऑफिशियल साइट के अलावा Amazon से खरीद सकेंगे.

खास बात यह है कि कंपनी मॉडल पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत ग्राहक SBI, Axis Bank और Kotak क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर 3000 रुपये तक के इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.

Redmi Note 17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Redmi Note 17 में 6.9 इंच का Full-HD+ TrueColour AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले में 100% DCI-P3 कलर गैमट, 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 960Hz PWM DC डिमिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है. वहीं, HydroTouch 2.0 फीचर गीले हाथों से भी बेहतर टच रिस्पॉन्स देने में मदद करता है. इसके अलावा, IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली है.
प्रोसेसर: Redmi Note 17 5G में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है. यह 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज को सपोर्ट करेगा. साथ ही स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर कम करेगा.
कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 2x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है. सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी: इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है. इसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन तक चल सकता है. यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा, बेहतर गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे घंटों गेमिंग के दौरान भी फोन ठंडा रहेगा.

