Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: जिला जनसंपर्क कार्यालय चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

Giridih: जिला जनसंपर्क कार्यालय में हुई चोरी की घटना का गिरिडीह पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है....

गिरिडीह

Giridih: जिला जनसंपर्क कार्यालय में हुई चोरी की घटना का गिरिडीह पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गए इनवर्टर, दो बैटरियां और एलईडी टीवी बरामद कर लिए हैं. मामले का खुलासा गुरुवार को नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने किया.

सभी सामान बरामद

डीएसपी ने नीरज सिंह बताया कि 27 जुलाई 2026 को जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत अनुसेवक सह प्रभारी इंक्वायरी लिपिक राजेश पासवान ने कार्यालय से इनवर्टर, दो एसएफ सोनिक बैटरी और एक सैमसंग एलईडी टीवी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 158/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया. जांच के दौरान मामले में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में न्यू चुड़ी मोहल्ला निवासी महताब अंसारी उर्फ बल्लू तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाटांड़ बुढ़ियाबाद निवासी मो. वारिस शामिल हैं. डीएसपी ने नीरज सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उनकी निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं. बरामद सामानों में दो एसएफ सोनिक बैटरी, एक माइक्रोटेक इनवर्टर तथा एक सैमसंग एलईडी टीवी शामिल है.

एक अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता सामने आई

उन्होंने बताया कि इस चोरी कांड में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता सामने आई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है. डीएसपी ने कहा कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. आम लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है. छापेमारी दल में नगर थाना के सह थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक गुलाम गौस हुस्सामी, अमित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अरविंद पाठक, विपुल केरकेट्टा सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

AlsoRead:झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: ज्वलंत मुद्दों पर बढ़ सकती है सदन की कार्य अवधि, कार्यमंत्रणा समिति में बनी सहमति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *