Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : डायन-बिसाही के संदेह में व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

palamu : जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित मुरमा कला में डायन-बिसाही के अंधविश्वास में एक व्यक्ति की धारदार हथियारों से...

डायन-बिसाही के संदेह

palamu : जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित मुरमा कला में डायन-बिसाही के अंधविश्वास में एक व्यक्ति की धारदार हथियारों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल खून लगी टांगी और बांस की लाठी बरामद कर ली है.

अंधविश्वास और भगत के उकसावे से भड़की हिंसा

घटना की मुख्य वजह अंधविश्वास रही. आरोपी प्रभु रजवार (48 वर्ष) की 8 वर्षीय पुत्री की बीते 2 अगस्त को मृत्यु हो गई थी. बच्ची की मौत के बाद प्रभु रजवार एक भगत के पास देवास कराने गया. भगत ने उसे भ्रमित करते हुए कहा कि उसकी पड़ोसी ललिता देवी और दुर्गा देवी (मृतक चनका रजवार की पत्नी) ने डायन-भूत विद्या का प्रयोग कर उसकी बेटी को मारा है.

टांगी और लाठी से हमला कर ली जान

भगत की बात में आकर प्रभु रजवार ने अपने पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. विवाद बढ़ने पर प्रभु रजवार और उसके परिजनों ने टांगी, फरसा और लाठी से अचानक हमला बोल दिया. इस हमले में चनका रजवार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल हुए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. नन्दु रजवार के बयान के आधार पर उंटारी रोड थाना में BNS की विभिन्न धाराओं और डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 43/2026 दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों में प्रभु रजवार, झुबली देवी, गुड्डन रजवार, विमलेश रजवार और सीताराम रजवार शामिल हैं. सभी आरोपी पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरमा कला के टोला लकड़ही के निवासी बताए गए हैं.

Also Read : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: ज्वलंत मुद्दों पर बढ़ सकती है सदन की कार्य अवधि, कार्यमंत्रणा समिति में बनी सहमति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *