Newswave Desk: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (पूर्व में क्लर्क) के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 1 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?
- इस भर्ती के तहत देश के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (सीएसए) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. पहले इस पद को आईबीपीएस क्लर्क के नाम से जाना जाता था.
- कौन कर सकता है आवेदन?
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक.
- आयु सीमा सामान्यतः 20 से 28 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट).
- कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान व स्थानीय भाषा का ज्ञान वांछनीय.
चयन प्रक्रिया
- अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में होगा.
- प्रारंभिक परीक्षा.
- मुख्य परीक्षा.
सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा.

मिलेगी आकर्षक सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न भत्तों सहित लगभग 64 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन और अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं.

- ऐसे करें आवेदन
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- नया पंजीकरण करें.
- आवेदन पत्र भरें.
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
- ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें.
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें.
अभ्यर्थियों के लिए सलाह
अंतिम तिथि का इंतजार न करें. आवेदन करने से पहले पात्रता, परीक्षा पैटर्न और आवश्यक दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें. समय रहते आवेदन करने से तकनीकी समस्याओं से बचा जा सकता है

