Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लूट की साजिश के बीच हुआ विवाद, गुस्से में फरसा से उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: रांची के राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह टुंगरीटोला में 4 अगस्त को मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा...

A dispute arose during a robbery plot, and in anger, a man was stabbed to death with an axe; three accused arrested.

Ranchi: रांची के राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह टुंगरीटोला में 4 अगस्त को मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में मृतक की पहचान सिल्ली थाना क्षेत्र के गोढ़ा निवासी कंचन महतो के रूप में हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रमन दास उर्फ रामदूत, फागु तेली और षष्टी कुमार दास को गिरफ्तार किया. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया फरसा, एक बाइक, चार मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया गया.

गाली-गलौज करना पड़ा भारी 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पैसों की तंगी के कारण लूट की योजना बना रहे थे और उसी दौरान नशा कर रहे थे. इसी बीच कंचन महतो वहां पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा, जिससे गुस्साकर आरोपियों ने फरसा से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले के अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है.

ALSO READ : रांची: तीन बच्चों को बहला-फुसला कर ले जाने वाला गिरफ्तार, एक बच्ची सहित तीनों बच्चे दो दिन में सकुशल बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *