Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: तीन बच्चों को बहला-फुसला कर ले जाने वाला गिरफ्तार, एक बच्ची सहित तीनों बच्चे दो दिन में सकुशल बरामद

Ranchi: खलारी पुलिस ने दो दिन से लापता एक लड़की सहित तीन बच्चे शिवा कुमार(11 वर्ष), मंगल कुमार(08 वर्ष) तथा मेघा कुमारी(07...

Ranchi police

Ranchi: खलारी पुलिस ने दो दिन से लापता एक लड़की सहित तीन बच्चे शिवा कुमार(11 वर्ष), मंगल कुमार(08 वर्ष) तथा मेघा कुमारी(07 वर्ष) को सकुशल बरामद कर लिया. उन्हें बहला-फुसला कर ले जाने वाले आरोपी पलामू के हैदर नगर थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. तीन अगस्त को तीनों बच्चों के लापता होने की प्राथमिकी खलारी थाना में दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एक टीम का गठन किया गया. टीम ने बच्चों की तलाश के लिए बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखा. गढ़वा रोड के हैदरनगर जंक्शन (रेहला) में सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ उक्त बच्चों को देखा गया. उसके बाद पुलिस उसके पास पहुंची और तीनों बच्चों के उसके पास से सकुशल बरामद कर लिया, उसने बताया कि गलत नीयत से उन बच्चों को ले जा रहा था. छापेमारी टीम में खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी, थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा व अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

AlsoRead:हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव को लेकर गहराया विवाद, 5 अगस्त के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *