Simdega: प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के खिलाफ सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कोलेबिरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 मवेशियों से लदी एक पिकअप वाहन जब्त की और मौके से दो कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.प्रेस वार्ता में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से सिमडेगा के रास्ते प्रतिबंधित पशुओं से लदी दो पिकअप गुजरने वाली हैं.

प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया वाहन जांच अभियान
सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर कोलेबिरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 12 मवेशी लदे मिले. पुलिस ने मौके से दो तस्करों जो वसीम मीर,दिलशेर खान को गिरफ्तार कर लिया.हालांकि, दूसरी पिकअप और उसमें सवार एक अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जब्त पिकअप और मवेशियों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.

ALSO READ : झारखंड में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, 63 लाख से ज्यादा वोटरों को मिलेगा सत्यापन का नोटिस


