झारखंड के 32 IAS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, बंगाल-असम चुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक

रांची: झारखंड कैडर के प्रधान सचिव से लेकर डीसी रैंक तक के 32 आईएएस अधिकारियों को पश्चिम बंगाल, असम और उपचुनाव में...

रांची: झारखंड कैडर के प्रधान सचिव से लेकर डीसी रैंक तक के 32 आईएएस अधिकारियों को पश्चिम बंगाल, असम और उपचुनाव में पर्यवेक्षक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्त अधिकारियों को 18 मार्च की सुबह 11 बजे तक अपने-अपने तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.

इन अधिकारियों में अमिताभ कौशल, मनीष रंजन, अबू बक्कर सिद्दीख, राजेश कुमार शर्मा, कृपाणंद झा, के. श्रीनिवासन, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर, मुकेश कुमार, अमित कुमार, रमेश गोरख, संजीव कुमार बेसरा, मृत्युंजय कुमार बरणवाल, आदित्य कुमार आनंद, सूरज कुमार, किरण कुमारी पासी, शशि रंजन, भोर सिंह यादव, वरुण रंजन, नैंसी सहाय, अबू इमरान, अंजनेयुलू दोड्डे, वाघमारे प्रसाद कृष्ण और संदीप सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में इनकी भूमिका अहम मानी जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *