Click Here
Click Here
Click Here

पलामू के छात्रों को मिलेगा लोकतंत्र को करीब से समझने का मौका, आज जाएंगे विधानसभा भ्रमण पर

पलामू : संत मरियम विद्यालय के विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अनोखा अवसर मिलने जा रहा है. विद्यालय...

पलामू : संत मरियम विद्यालय के विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अनोखा अवसर मिलने जा रहा है. विद्यालय के छात्र-छात्राएं 18 मार्च को शैक्षणिक भ्रमण पर झारखंड विधानसभा जाएंगे, जहां वे विधानसभा सत्र की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे. विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें वास्तविक लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि जहां राज्य के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं, उस स्थान को नजदीक से देखना विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक अनुभव होगा.

जनप्रतिनिधि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि किस प्रकार जनप्रतिनिधि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं. बहस होती है और अंततः कानून बनाए जाते हैं. इससे छात्रों में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और समझ विकसित होगी. इस पहल को सफल बनाने में स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है. वहीं रविंद्र महतो की सहमति से यह भ्रमण संभव हो सका है. विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों का बौद्धिक और सामाजिक विकास होता है और उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी मिलती है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *