चतरा में SSB जवान की मौत, मिसफायर या आत्महत्या? अधिकारियों पर उठ रहे सवाल

चतरा: जिले में तैनात एसएसबी के जवान प्रह्लाद सिंह ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने ही रायफल से खुद को...

चतरा: जिले में तैनात एसएसबी के जवान प्रह्लाद सिंह ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने ही रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला पिकेट की बताई जा रही है.

मृतक प्रह्लाद सिंह, निवासी देवघर, 35वीं बटालियन में तैनात थे. घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी कमांडेंट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गया और परिजनों को सूचना दे दी गई.

परिजनों का बयान

सुबह शव सदर अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक के भाई ने बताया कि मंगलवार की देर शाम एसएसबी मुख्यालय से फोन आया कि प्रह्लाद को गोली लगी है. प्रह्लाद एक महीने पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे.

घटना के दिन शाम करीब 5 बजे उन्होंने परिवार से आखिरी बार बात की थी, जिसमें बताया कि वे क्रिकेट खेलने जा रहे हैं और प्रार्थना सभा में शामिल होंगे. प्रह्लाद की शादी 2018 में हुई थी और उनके पीछे एक छोटी बच्ची है. पूरे इलाके में शोक का माहौल है और जवान की मौत से लोग स्तब्ध हैं.

Also Read: झारखंड के पांच आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक

घटना पर उठ रहे सवाल और संदेह

हालांकि कई लोग पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि कैंप में कोई जवान अपने सर्विस रिवॉल्वर को कॉक करके क्यों रखेगा? इस मामले ने एसएसबी के बड़े अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

घटना के बाद जब मीडिया कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे, तो बटालियन के अधिकारियों ने न केवल खबर संकलन रोकने की कोशिश की बल्कि मीडिया कर्मियों से बदसलूकी भी की.

परिजनों की अपील और जांच का दौर

परिजनों ने लोगों से दुख की इस घड़ी में सहयोग की अपील की है. उनका कहना है कि बटालियन ने बताया कि यह एक मिसफायर था, लेकिन सही घटना क्या है यह जांच का विषय है. पुलिस और बटालियन के अधिकारी फिलहाल इस मामले पर कुछ कहने से बच रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *