Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र के नागाबाबा खटाल के पास प्लाई ओवर के नीचे से पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया...

Two smugglers arrested with brown sugar, sent to jail by police

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र के नागाबाबा खटाल के पास प्लाई ओवर के नीचे से पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ड्रग तस्करों का नाम रंजीत कुमार वर्मा और कृष्ण कुमार वर्मा है. इनके पास से कुल 8.4 ग्राम ब्राउन शुगर और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि नागाबाबा खटाल के पास अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री होने वाली है. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें दौड़कर पकड़ा गया.

रांची के विभिन्न क्षेत्रों में करते थे तस्करी 

तलाशी के दौरान रंजीत कुमार वर्मा के पास से एल्युमीनियम फॉयल में लिपटा 3.9 ग्राम ब्राउन शुगर और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल मिला. वहीं, कृष्ण कुमार वर्मा के पास से 4.5 ग्राम ब्राउन शुगर और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हजारीबाग से ब्राउन शुगर खरीदकर लाते थे और रांची के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर बेचते थे. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ALSO READ : CM से मिला राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति का प्रतिनिधिमंडल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *