Ranchi: बोकारो से लापता युवती की मां की ओर से दाखिल हैवियस कार्पस याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार की सुनवाई के दौरान अदालत में पुलिस और CID की ओर से यह जानकारी दी गई कि लापता युवती के सोशल मीडिया अकाउंट से ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है और जानकारी लेने के लिए मेटा से सम्पर्क करना पड़गा जिसके बाद अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि इन परिस्थितियों में कोर्ट मामले को CBI को सौंप सकती है. झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई. इस संबंध में युवती की मां रेखा देवी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. युवती लंबे समय से गायब है. इसको लेकर बोकारो के पिंडरोजारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है लेकिन अभी तक युवती को बरामद नहीं किया गया है.
ALSO READ:CM से मिला राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति का प्रतिनिधिमंडल

