Koderma: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं. इस दौरान नागरिकों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाकर मापी एवं समतली करके पिलरिंग करवाने, जमीन पर जबरदस्ती दीवार ढहाने, जमीन विवाद, दाखिल खारिज, पेंशन योजना, आवास योजना, बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं, राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें तथा जनहित से जुड़े आवेदन, ज्ञापन और मांगपत्र प्राप्त हुए.
लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित
उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें.

AlsoRead:कोडरमा कॉलेजों को गिरिडीह से जोड़ने के विरोध में ABVP का 3 दिवसीय धरना शुरू


