Jamshedpur: विश्व स्तनपान सप्ताह के मौके पर मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज के बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने एमजीएम अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इंटर्नशिप के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने लोगों को स्तनपान के फायदे बताए. इसके साथ ही मां के दूध के महत्व पर एक जागरूकता नाटक भी प्रस्तुत किया गया. नाटक के जरिए बताया गया कि नवजात बच्चों के लिए मां का दूध बेहद जरूरी है. कार्यक्रम का समापन “मां का दूध: हर बच्चे का अधिकार” संदेश के साथ हुआ. कार्यक्रम में कॉलेज की प्राध्यापिकाएं स्नेहा पति और रेचल मसीह भी मौजूद रहीं. उनके मार्गदर्शन में छात्रों ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया.
AlsoRead:सात साल की मासूम की दुष्कर्म की बाद हत्या मामले में 10 को आयेगा फैसला


