Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो : भाकपा की बैठक में पदयात्रा और फ्लैक्स लगाने पर बनी सहमति, दिल्ली मार्च पर असमंजस बरकरार

Bokaro : भाकपा की बेरमो लोकल कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बोकारो थर्मल स्थित शाखा कार्यालय में आयोजित की गई....

Bokaro : भाकपा की बेरमो लोकल कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बोकारो थर्मल स्थित शाखा कार्यालय में आयोजित की गई. जानकी महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में पार्टी की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों पर गहन चर्चा हुई. बैठक के दौरान बोकारो थर्मल शाखा सचिव रामेश्वर साव ने तीन प्रमुख प्रस्तावों को पटल पर रखा. ​प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए बेरमो अंचल मंत्री ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि फिलहाल अंचल स्तर पर दिल्ली मार्च को लेकर कोई आधिकारिक दिशानिर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं.

पदयात्रा को लेकर बड़ा फैसला, अब पूरे अगस्त महीने तक चलेगा अभियान

जिससे इस यात्रा पर असमंजस बना हुआ है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व से प्रस्तावित 8 से 14 अगस्त तक की पदयात्रा को अब पूरे अगस्त महीने तक चलाया जाएगा. ​लंबी विचार-विमर्श के बाद पार्टी सदस्यों ने दो मुख्य निर्णयों पर अपनी सहमति जताई, जिसके तहत 8 अगस्त को क्षेत्र में पार्टी की ओर से फ्लैक्स लगाए जाएंगे, साथ ही 8 अगस्त और 12 अगस्त को विशेष पदयात्रा आयोजित की जाएगी. बैठक में रेवत लाल महतो, नवीन कुमार पाठक, पप्पू शर्मा, असीम तिवारी, अनिल घांसी, सत्यजीत राय, अर्जुन राम, रामचंद्र ठाकुर, मो. शाहजहां और अमृतलाल महतो, रामचंद्र ठाकुर सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read : वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? 8-9 अगस्त को बूथ पर लगेगा कोडरमा में विशेष कैंप, फॉर्म-6 और 8 से होगा समाधान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *