Click Here
Click Here
Click Here

KYC को लेकर गैस वितरण में हंगामा, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

पाकुड़ : जिले के हिरनपुर में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर बुधवार को विभूति पोखर के पास हंगामा हो गया. महेशपुर गैस...

पाकुड़ :  जिले के हिरनपुर में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर बुधवार को विभूति पोखर के पास हंगामा हो गया. महेशपुर गैस एजेंसी द्वारा KYC अपडेट के नाम पर उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार कराया गया. आरोप है कि करीब दो घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद बिना KYC अपडेट के गैस देने से मना कर दिया गया. इससे नाराज लोगों ने मौके पर विरोध शुरू कर दिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

एजेंसी का नियम का हवाला, उपभोक्ताओं ने मांगी राहत

एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि नियमों के तहत KYC अपडेट कराना अनिवार्य है और इसके बिना गैस वितरण संभव नहीं है. वहीं उपभोक्ताओं ने इस व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि पहले से ही गैस बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं और अब KYC की अनिवार्यता से परेशानी और बढ़ गई है. लोगों ने मांग की कि फिलहाल पुराने खाता देखकर गैस दिया जाए और KYC अपडेट नियम को बाद में लागू किया जाए. स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गैस वितरण शुरू कराया गया, जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *