Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : बालू संकट, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर BJP का हमला, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरकार को घेरा

Palamu : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को पलामू परिसदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में...

sand crisis

Palamu : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को पलामू परिसदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राज्य में बालू की किल्लत, जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, रोजगार के अभाव और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और प्रशासनिक विफलताओं का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

बालू संकट को लेकर सरकार पर साधा निशाना

आदित्य साहू ने कहा कि पूरे झारखंड में बालू की भारी किल्लत है, लेकिन सरकार अब तक इसके समाधान के लिए कोई स्पष्ट नीति या नियम नहीं बना सकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों को घर निर्माण के लिए बालू उपलब्ध नहीं हो रही है, जबकि बड़े पैमाने पर अवैध खनन और दूसरे राज्यों में बालू की सप्लाई जारी है. उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति यदि ट्रैक्टर से बालू लाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है, जबकि हाईवा के माध्यम से हो रहे कथित अवैध कारोबार पर प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिना रिश्वत दिए लोगों का म्यूटेशन नहीं हो रहा है और ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि 15 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की रिश्वत ली गई. उन्होंने कहा कि थानों और प्रखंड कार्यालयों में भी बिना पैसे के काम नहीं होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. साथ ही उन्होंने मीडिया से भ्रष्टाचार के मामलों को प्रमुखता से उठाने की अपील की.

किसान और रोजगार को लेकर सरकार पर सवाल

आदित्य साहू ने कहा कि पलामू में उद्योग-धंधों का अभाव होने के कारण रोजगार के अवसर सीमित हैं और बड़ी संख्या में युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से धान खरीदने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीद के बाद किसानों को उपज वापस किए जाने जैसी शिकायतें भी मिल रही हैं, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं. राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर आदित्य साहू ने कहा कि पिछले छह वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में 10 हजार से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उत्पीड़न की घटनाएं हुई हैं. उन्होंने राजधानी रांची का उदाहरण देते हुए कहा कि दिनदहाड़े हत्या, डकैती और लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है. प्रेस वार्ता के अंत में आदित्य साहू ने स्थानीय विधायक द्वारा विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने और सांसद द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को क्षेत्र तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है.

Also Read : खूंटी : पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, DC ने बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी दवाई

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *