Khunti : जिला में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ डीसी मो. जावेद हुसैन ने किया. उन्होंने स्वयं बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की. साथ ही जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं. इस अवसर पर डीसी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियोरोधी दवा पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने स्वास्थय विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान के दौरान पूरी सतर्कता, समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही सुनिश्चित करने को कहा कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे.
29 और 30 जून को डोर टू डोर मिलेगी दवाई
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को जिले के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जा रही है. वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थय विभाग की टीम, सहिया एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी. इस दौरान कार्यक्रम में राज्य पर्यवेक्षक डॉ. अरविंद कुमार, सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक सहित स्वास्थय विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थयकर्मी उपस्थित रहे.

ALSO READ : तेलंगाना में IAS के गढ़ में IPS की एंट्री, IPS शिखा गोयल गृह सचिव नियुक्त


