Bokaro: शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने ‘हम आपको सुनते हैं’ (लोक संवाद) कार्यक्रम के तहत प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी जुड़े. डीसी ने विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोक संवाद कार्यक्रम में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सके.

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, डीपीएलआरओ पूर्णिमा कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी (जन शिकायत) हेमलता बून, जिला कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.


