Chaibasa: प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत अंतर्गत चारमोड़ में वीर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा उपस्थित रहे. इस अवसर पर रामलाल मुंडा ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो ने छात्र आंदोलन से लेकर जल, जंगल, जमीन और अलग झारखंड राज्य के निर्माण की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके योगदान को झारखंडवासी कभी भुला नहीं सकते. उन्होंने कहा कि निर्मल महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे और संगठन को मजबूती प्रदान करने में उनका अहम योगदान रहा. कार्यक्रम में प्रदीप महतो, जयंत मिश्रा, कादर राम मांझी, राजू हांसदा, प्रिया रंजन प्रधान, विश्वजीत प्रधान, नीतीश महतो, सूरज महतो, भीमसेन उदम महतो, संजय मिश्रा, हेमंत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे.



