Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: DVC क्षेत्र में प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना, अवैध ओवरलोडिंग से आक्रोश, हाइवा एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Bokaro: डीवीसी चंद्रपुरा एवं बोकारो थर्मल क्षेत्र में फ्लाई ऐश परिवहन के दौरान हो रही भारी अनियमितताओं, अवैध ओवरलोडिंग और स्थानीय विस्थापितों...

Bokaro: Disregard of administrative orders in DVC area, anger over illegal overloading, Hiva Association warns of agitation

Bokaro: डीवीसी चंद्रपुरा एवं बोकारो थर्मल क्षेत्र में फ्लाई ऐश परिवहन के दौरान हो रही भारी अनियमितताओं, अवैध ओवरलोडिंग और स्थानीय विस्थापितों की उपेक्षा को लेकर बेरमो हाइवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब चंद महतो ने बोकारो उपायुक्त को अंतिम प्रतिनिधित्व पत्र सौंपकर प्रशासनिक निर्णयों का कड़ाई से पालन कराने और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय व प्रभावित विस्थापित परिवहनकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे. बोकारो उपायुक्त को भेजे गए ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा है कि डीवीसी सीटीपीएस एवं बीटीपीएस क्षेत्र में ओवरलोडिंग, बाहरी राज्यों के वाहनों को दी जा रही अनुचित प्राथमिकता और स्थानीय विस्थापित परिवहनकर्ताओं को काम से वंचित करने की शिकायतें लगातार जिला व अनुमंडल प्रशासन को साक्ष्यों के साथ दी जा रही हैं, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC आंदोलन: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने देवेंद्र महतो से की मुलाकात, कहा– देशभर के छात्र दे रहे अपना समर्थन

विस्थापितों को प्राथमिकता देने की मांग

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ध्यान दिलाया कि नवंबर 2025 में बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. भारत सरकार द्वारा निर्धारित कैरिंग कैपेसिटी का पालन किया जाएगा और 75 प्रतिशत प्राथमिकता स्थानीय एवं विस्थापितों को दी जाएगी. इसके बावजूद वर्तमान में प्रशासनिक बैठकों के इन फैसलों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. बाहरी राज्यों से पंजीकृत गाड़ियों से बड़े पैमाने पर परिवहन कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय विस्थापित गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अवैध ओवरलोडिंग के कारण सार्वजनिक सड़कों पर फ्लाई ऐश गिर रही है, जिससे पर्यावरण बुरी तरह प्रदूषित हो रहा है और दोपहिया व अन्य वाहन चालकों के लिए जानलेवा दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि 75 फीसदी स्थानीय प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए, बाहरी वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच हो, और पूर्व में हुई बैठकों के फैसलों का अविलंब अनुपालन कराते हुए दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए. दूसरी ओर डीवीसी बोकारो थर्मल के जीएम एचआर एए कुजूर ने कहा कि बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से हाइवा द्वारा ओवरलोड छाई की ढुलाई पूरी तरह से बंद है. साथ ही जितनी भी हाइवा छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगी है. सभी त्रिपाल से पूरी तरह ढंककर जाते हैं जिससे सड़क पर छाई नहीं गिरते हैं और अगर गिरते हैं तो झाड़ू से उसकी सफाई करवाई जाती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *