Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

उत्तरी छोटानागपुर पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा बल का शानदार प्रदर्शन, 10 पदक जीतकर बना रनर-अप

Koderma: हजारीबाग जिले के पदमा शूटिंग रेंज में आयोजित दो दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा जिला बल के जवानों...

पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता

Koderma: हजारीबाग जिले के पदमा शूटिंग रेंज में आयोजित दो दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा जिला बल के जवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया है. कोडरमा पुलिस ने कुल 10 पदक जीतकर ओवरऑल रनर-अप का खिताब अपने नाम किया. 06 से 07 अगस्त 2026 तक चली इस प्रतियोगिता में कोडरमा के पुलिसकर्मियों ने निशानेबाजी में उत्कृष्टता, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया. प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में कोडरमा जिला के खिलाड़ियों ने 05 स्वर्ण, 03 रजत और 02 कांस्य पदक जीतकर कुल 10 पदक हासिल किए. पुलिस अधीक्षक, कोडरमा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि कोडरमा पुलिस की यह उपलब्धि जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए प्रेरणादायी है. एसपी ने कहा कि खेल और ड्यूटी दोनों में संतुलन बनाकर जवानों ने साबित किया है कि कोडरमा पुलिस न सिर्फ कानून-व्यवस्था में बल्कि खेल के मैदान में भी अव्वल है.

AlsoRead:10 अगस्त को झारखंड में सड़क पर उतरेंगे किसान-मजदूर, रांची में 3 घंटे चक्का जाम का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *