Palamu: मेदिनीनगर मे भी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पलामू जिला प्रशासन द्वारा स्टेशन रोड स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
कार्यक्रम के दौरान पलामू के उपायुक्त (डीसी) दिलीप सिंह शेखावत और जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी व अधिकारियो ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस अवसर पर सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके महान योगदान एवं बलिदान को याद किया. इस मौके पर जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
ALSO READ : सरायकेला: +2 विद्यालय में नवगठित SMC का स्वागत, विकास में सहयोग की अपील
