Ranchi: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों और सरकार के बीच बातचीत के बाद एक बड़ी जानकारी सामने आई है. छात्र प्रतिनिधियों और सरकार के बीच दो दौर की वार्ता हुई. इसके बाद सरकार JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने पर सहमत हो गई है.हालांकि, JSSC-CGL परीक्षा को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है. सूत्रों के अनुसार छात्र प्रतिनिधि JSSC-CGL परीक्षा भी रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर बातचीत में पेंच फंस गया है.

JPSC परीक्षा रद्द करने पर बनी सहमति
छात्र प्रतिनिधियों ने सरकार के सामने JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग रखी थी. दो दौर की बातचीत के बाद सरकार इस परीक्षा को रद्द करने पर सहमत हो गई है.

JSSC-CGL पर फैसला बाकी
छात्रों की मांग सिर्फ JPSC परीक्षा तक सीमित नहीं है. छात्र JSSC-CGL परीक्षा को भी रद्द करने और कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराने की मांग कर रहे हैं. सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच इसी मुद्दे पर अभी सहमति नहीं बन पाई है. आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है.

ALSO READ : रांची में तिरंगा यात्रा, आदित्य साहू बोले- छात्रों के आंसुओं की कीमत झामुमो-कांग्रेस को चुकानी होगी

