Giridih: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने गिरिडीह कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल मृगेंद्र नारायण सिंह और प्रोफेसर बालेंदु शेखर त्रिपाठी पर इग्नू विभाग में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाया है. रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री मंटू मुर्मू, जिला संयोजक नीरज चौधरी और अनीश राय ने यह दावा किया.

मंत्री का नाम लेकर जांच से बच रहे
ABVP नेताओं का आरोप है कि वर्ष 2008 से इग्नू परीक्षा मद में आने वाले फंड से हर महीने 8 से 9 लाख रुपये का कथित गबन किया गया. उनका कहना है कि दोनों अधिकारी एक मंत्री का नाम लेकर जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं.

उच्च स्तरीय जांच की मांग
ABVP ने कहा कि मामले की शिकायत PMO और राज्यपाल से की गई है, जिसके बाद जांच समिति गठित हुई है. संगठन का दावा है कि जांच में पूरे मामले का खुलासा होगा और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.


