Koderma: झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. फुटबॉल के साथ तीरंदाजी और दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

फुटबॉल में डोमचांच एफसी का शानदार प्रदर्शन
बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया. फाइनल में डोमचांच एफसी विजेता बनी, जबकि धरगांव पंचायत, डोमचांच की टीम उपविजेता रही.

बालिका वर्ग में चंदवारा की टीम अव्वल
बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में 4 टीमों ने हिस्सा लिया. चंदवारा की टीम ने खिताब जीता, जबकि पीएम श्री कस्तूरबा गांधी विद्यालय, मरकच्चो की टीम उपविजेता रही.

तीरंदाजी और दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र
फुटबॉल के अलावा तीरंदाजी एवं दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा.

