Ranchi: कांके रोड स्थित नवीन पुलिस केंद्र रांची के परेड ग्राउंड मैदान में छात्र आंदोलन और विधानसभा घेराव की संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों और पदाधिकारी को प्रदर्शन करने वाले छात्रों के ऊपर सख्ती और दबाव नहीं देने का सुझाव SSP राकेश रंजन ने दिया .उन्हें कहा गया कि सभी को समझा बुझा के अपना शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का सुझाव देने का निर्देश दिया गया. पुलिसकर्मियों को सुझाव दिया गया कि छात्रों को कहे कि शांति पूर्वक अपना प्रदर्शन करें. इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश दिया गया. इस दौरान SSP राकेश रंजन, ग्रामीण SP गौरव गोस्वामी, सिटी SP पारस राणा, ट्रैफिक SP राकेश सिंह सहित कई थाना प्रभारी, परिचारी प्रवर प्रथम, द्वितीय, सभी परिचारी गण उपस्थित थे.

ALSO READ: AISF और AIYF का झारखंड बंद स्थगित, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च में देंगे देवेंद्र नाथ महतो का साथ



