Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विश्व आदिवासी दिवस पर खूंटी के बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित, NHM निदेशक ने बढ़ाया हौसला

Khunti: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड की ओर से खूंटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया. खूंटी...

Khunti

Khunti: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड की ओर से खूंटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया. खूंटी रोड स्थित मोमेंट्स रिसॉर्ट में चल रहे 10 दिवसीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले में बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में NHM झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने आदिवासी समाज के स्वास्थ्य और बेहतर समाज के निर्माण में स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की सराहना की.

छह राज्यों के 35 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य मंत्रालय और NHSRC की ओर से 3 से 12 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है. इसमें झारखंड समेत छह राज्यों के 35 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. नई दिल्ली से आए राष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

 

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कर्मियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में खूंटी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया.सम्मानित होने वालों में जिला कार्यक्रम प्रबंधक कानन बाला तिर्की, खूंटी CHC की ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सोफिया सीमा बाड़ा, मुरहू CHC की ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर किरण मिंज, तोरपा CHC के ब्लॉक डेटा मैनेजर अमरनाथ, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अल्फा फूदी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ANM मंजू लकड़ा और हुटार गांव की सहिया अंजू देवी शामिल हैं.

सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचा रहे स्वास्थ्य सेवाएं

अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने सम्मानित स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्यकर्मियों ने कई कठिन परिस्थितियों के बावजूद सुदूर ग्रामीण और आदिवासी इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह बढ़ाता है और उन्हें बेहतर काम करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है.

अधिकारियों ने भी की स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना

कार्यक्रम में खूंटी के सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक, राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा, स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अकय मिंज, अजय कुमार शर्मा और खूंटी के DPC उदयन शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

ALSO READ: विधानसभा घेराव से पहले रांची प्रशासन की छात्रों से अपील, विधान सभा के 750 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *