Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC आंदोलन पर सरकार की छात्रों से अपील, विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रद्द कर लौटें

Ranchi: JPSC 14वीं परीक्षा को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार के चार मंत्रियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर छात्रों...

Ranchi
JPSC आंदोलन पर सरकार की छात्रों से अपील

Ranchi: JPSC 14वीं परीक्षा को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार के चार मंत्रियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर छात्रों से आंदोलन समाप्त करने और विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रद्द करने की अपील की. प्रेस वार्ता में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडे सिंह, चमरा लिंडा और संजय यादव मौजूद रहे.

सरकार ने गिनाए उठाए गए कदम

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से बातचीत की है. JPSC परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही CID जांच शुरू की गई, कई स्थानों पर छापेमारी हुई और दर्जनों आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है.

परीक्षा रद्द और जांच का आश्वासन

सरकार ने बताया कि JPSC 14वीं परीक्षा और बैकलॉग परीक्षा रद्द करने पर सहमति बनी है. साथ ही TDPL कंपनी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच कराने का भी निर्णय लिया गया है.

JSSC CGL पर भी जांच का भरोसा

सरकार ने कहा कि JSSC CGL परीक्षा का मामला न्यायालय में होने के कारण उसे रद्द करना संभव नहीं है. हालांकि, परीक्षा की जांच रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में गठित समिति से कराने का आश्वासन दिया गया है.

CBI नहीं, ED जांच का प्रस्ताव

छात्र जहां JPSC और JSSC CGL दोनों मामलों में CBI जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं सरकार ने वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए ED से जांच कराने का निर्णय लेने की बात कही है. मंत्रियों ने छात्रों से आंदोलन खत्म कर संवाद का रास्ता अपनाने की अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वादा है कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

अपडेट

आगे होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए कई सुधार किए जा रहे है
पहले JSSC एक बार परीक्षा करती थी
JSSC प्री और मेन्स परीक्षा का आयोजन करेगी
तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा
इसके साथ ही पेपर तीन कॉपी में होगा
पेपर कौन सा किस सेंटर पर जाएगा वह मोर्निग 5:30 बजे जानकारी दी जाएगी
CBT के जरिए मेंस परीक्षा लिया जाएगा
छात्रों के LOGIN में सभी बच्चों का रिजल्ट होगा
किसे कितना नंबर मिला है उसकी जानकारी छात्र को होगा
स्टूडेंट फैसेलिटी सेंटर होगा..जहां पर बच्चे आराम से बैठ सकते है

ALSO READ:  सरायकेला: चांडिल में निकली भव्य मोटरसाइकिल रैली, गूंजा आदिवासी एकता का संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *