रांची: CCL की ओर से गांधीनगर स्थित जन आरोग्य केंद्र द्वारा धावन नगर बस्ती में एक नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

इस शिविर में कुल 146 लोगों की मुफ्त जांच की गई. डॉक्टरों की टीम ने लोगों का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) समेत कई जरूरी जांच की और उन्हें सही इलाज व सलाह दी.
शिविर में आए सभी लोगों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं.इस पहल से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया.
इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ. भरत सिंह, डॉ. प्रीति तिग्गा, डॉ. अनिता होरो, डॉ. रजनी कुजूर, डॉ. सत्यप्रकाश रंजन, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, डॉ. साइम, श्री मुन्ना कुमार सिंह और पूरी पैरामेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

