Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: अगरिया-असुर आदिम जनजाति ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर जोर

Koderma: चंदवारा प्रखंड के बेंदी पंचायत में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड अगरिया-असुर आदिम जनजाति की ओर से विशेष कार्यक्रम...

Koderma: Agariya-Asur tribal celebrated World Tribal Day, emphasizing the promotion of education in society

Koderma: चंदवारा प्रखंड के बेंदी पंचायत में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड अगरिया-असुर आदिम जनजाति की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, पहचान एवं अधिकारों को लेकर विचार-विमर्श किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा देश की महत्वपूर्ण सामाजिक विरासत है. इसे संरक्षित करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है. समाज के विकास के लिए शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य नितू यादव, मुखिया दुलारी देवी, लक्ष्मण यादव, चंद्र भूषण साव, अर्जुन यादव, रमण यादव, गांगो शर्मा, नारायण सिंह, गोपाल सिंह, प्रदीप सिंह, कविलास देवी एवं कारू रविदास सहित कई लोग मौजूद रहे. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाज की एकजुटता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: JPSC आंदोलन पर सरकार की छात्रों से अपील, विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रद्द कर लौटें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *