Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: पुलिस वर्दी में मिला युवक का सड़ा-गला शव, कमरे से आधार कार्ड और क्राइम प्रिवेंशन का आईडी कार्ड बरामद

Bokaro : जिले के आईईएल थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे...

Bokaro: Young man's decayed body found in police uniform, Aadhaar card and Crime Prevention ID card recovered from the room

Bokaro : जिले के आईईएल थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे से पुलिस वर्दी पहने शख्स का सड़ा-गला युवक का शव बरामद हुआ. घटना बैंक मोड़ स्थित डोली पैलेस की है, जहां कमरा नंबर 106 से तेज दुर्गंध आने के बाद मामले का खुलासा हुआ.

दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना

घटना की जानकारी देते हुए मकान मालिक सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि मृतक ने बीते 22 फरवरी 2026 को खुद को मेजर बताकर कमरा नंबर 106 किराए पर लिया था. तभी से वह उसी कमरे में रह रहा था. मकान मालिक के अनुसार, 3-4 अगस्त को बकाया किराया मांगने के सिलसिले में उनकी आखिरी बार फोन पर बात हुई थी. इसके बाद से मृतक से कोई संपर्क नहीं हो सका. रविवार सुबह जब अपार्टमेंट का चौकीदार साफ-सफाई कर रहा था, तो उसे कमरा नंबर 106 से काफी तेज दुर्गंध महसूस हुई. इसकी जानकारी मिलते ही मकान मालिक ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें: JPSC आंदोलन पर सरकार की छात्रों से अपील, विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रद्द कर लौटें

दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस, बरामद हुआ शव

सूचना पाकर आईईएल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर प्रवेश किया. अंदर का दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया. कमरे में पुलिस वर्दी पहने एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था. शव कई दिन पुराना लग रहा है और पूरी तरह काला पड़ चुका था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी.

महाराष्ट्र का रहने वाला था मृतक

पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं. कमरे में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान सुभाष अशोक धूमल के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के सतारा जिले का रहने वाला था. इसके अलावा, कमरे से ‘क्राइम प्रिवेंशन इन्वेस्टिगेशन काउंसिल’ के नाम का एक आईडी कार्ड भी मिला है, जिसमें मृतक का नाम दर्ज है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मृतक वास्तव में किसी एजेंसी या सेना से जुड़ा था या फर्जी पहचान बताकर रह रहा था. साथ ही बरामद ‘क्राइम प्रिवेंशन इन्वेस्टिगेशन काउंसिल’ के आईडी कार्ड की सत्यता की भी जांच की जा रही है. मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *