Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: घर के बंटवारे के विवाद में मारपीट; अधेड़ की मौत, पत्नी और दो बेटे घायल

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पिपरडीह टोला में रविवार को घर और संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद...

palamu

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पिपरडीह टोला में रविवार को घर और संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई. घटना में मृतक की पत्नी और दो बेटे भी घायल हुए हैं. मृतक की पहचान पथरा गांव निवासी अशोक पासवान, पिता स्व. रामदेव राम के रूप में हुई है.

बंटवारे को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप

घटना के संबंध में मृतक के 18 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार ने हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है. आवेदन के अनुसार, 9 अगस्त को घर के बंटवारे को लेकर परिजनों के बीच कहासुनी हुई. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद मारपीट शुरू हो गई. आयुष कुमार ने अपने चाचा संतोष पासवान, उनके पुत्र सुमित पासवान, सोनू पासवान, सौरभ पासवान और पत्नी रीता देवी पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है.

बीच-बचाव करने पहुंचे परिजन भी घायल

आवेदन में कहा गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे आयुष कुमार, ऋषभ कुमार और उनकी मां निर्मला देवी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए. घटना के दौरान अशोक पासवान को भी चोट लगने की बात कही गई है. बाद में उनकी मौत हो गई.आयुष कुमार ने अपने चाचा धनंजय पासवान पर फोन के माध्यम से विवाद को भड़काने का आरोप लगाया है. वहीं, विनोद पासवान और विजय पासवान पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.

पुलिस आरोपों की कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आवेदन में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की सत्यता की जांच कर रही है. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों और विवाद की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ALSO READ: लोहरदगा के विकास पर मंथन, विधानसभा अध्यक्ष से मिले मोजम्मिल अहमद ने रखी क्षेत्र की समस्याएं

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *