Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा बिश्रामपुर

Palamu: भाजपा नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में रविवार को बिश्रामपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा की शुरुआत...

Palamu: BJP organized a grand tricolor march in honor of the national flag, Bishrampur echoed with patriotic slogans

Palamu: भाजपा नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में रविवार को बिश्रामपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा की शुरुआत भाजपा कार्यालय से हुई, जो बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार से गुजरकर पंचमुखी मंदिर बाजार पहुंची. यहां इसका समापन हुआ. यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा शहर गूंज उठा. तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीपी शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे. कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. मौके पर डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी को देश की मजबूती और विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: बोकारो: पुलिस वर्दी में मिला युवक का सड़ा-गला शव, कमरे से आधार कार्ड और क्राइम प्रिवेंशन का आईडी कार्ड बरामद

तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक

वहीं अमित तिवारी ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा. नगर मंडल अध्यक्ष ज्वाला गुप्ता ने कहा कि तिरंगा पूरे देश को एक सूत्र में बांधता है. तिरंगे के नीचे हर भारतीय की पहचान एक है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहरवासियों को देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया. ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास चौबे ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करना समय की जरूरत है. देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है. यात्रा में पूर्व अध्यक्ष बबन राम, देवनारायण सिंह, महामंत्री मनीष कुमार, संतोष कुमार राम, शशि दीक्षित, रजनीश चंद्रवंशी, अजय केशरी, अर्चना देवी, बबीता देवी, किरण देवी, मीरा देवी, रघुवीर सिंह चंद्रवंशी, गोपाल सोनी, संजय साव, मीडिया प्रभारी शंकर चंद्रवंशी, अजीत चंद्रवंशी, हीरालाल पासवान, विकास चंद्रवंशी, अमित सोनी एवं अर्जुन राम सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *