Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: तालाब में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत, इलाके में छाया मातम

Palamu : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के उदयगढ़ पंचायत स्थित बगैया चोड़ार गांव में दो सगे नाबालिग भाइयों की तालाब में...

palamu

Palamu : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के उदयगढ़ पंचायत स्थित बगैया चोड़ार गांव में दो सगे नाबालिग भाइयों की तालाब में डूबने से असमय मौत हो गई. घटना के बाद से ही पूरे गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

शाम के समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह दहादसा रविवार की शाम करीब सात बजे का बताया जा रहा है. गांव के निवासी उमाशंकर रवि के दोनों मासूम बेटे आठ वर्षीय आयुष कुमार और छह वर्षीय पीयूष कुमार शाम के समय घर के पास ही मौजूद तालाब की तरफ गए थे. इसी दौरान अचानक दोनों भाई गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूबने लगे. काफी देर तक जब दोनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. तलाश करते हुए जब ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए.  काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को तालाब के पानी से बाहर निकाला गया. एक ही परिवार के दो मासूम चिरागों के इस तरह अचानक बुझ जाने से हर किसी की आंखें नम हैं. एक साथ दो-दो मासूम बेटों को खोने के गम में उमाशंकर रवि और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.
ALSO READ: पलामू: भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा बिश्रामपुर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *